ई-पेपर

बेगूं नगर में पहली बार सोने-चांदी से निर्मित गणपति प्रतिमा की स्थापना


जय मेवाड़ क्लब की अनोखी पहल, 5 किलो चांदी, सोने के दंत व तिलक से सजी प्रतिमा

बेगूं। गणेश चतुर्थी पर्व पर इस बार बेगूं नगर ऐतिहासिक पहल का साक्षी बना। जय मेवाड़ क्लब की ओर से सिलोरियों की बावड़ी पर भगवान गणपति की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई। विशेष बात यह रही कि इस गणपति प्रतिमा को पूरी तरह चांदी के आभूषणों से निर्मित किया गया है, जिसमें लगभग 5 किलो सिल्वर का उपयोग किया गया। प्रतिमा को दिव्यता और आकर्षण प्रदान करने के लिए सोने के दंत और सोने का तिलक भी सजाया गया है। इस अवसर पर नगर में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिमा दर्शन हेतु पहुंचे और आरती में भाग लिया। प्रतिमा की अनूठी झलक ने नगरवासियों को भाव-विभोर कर दिया।

बेगूं निवासी शुभम अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि “यह बेगूं की पहली प्रतिमा है, जिसमें इतनी बड़ी मात्रा में चांदी का उपयोग कर गणपति स्थापना की गई है। सोने के दंत और तिलक से यह प्रतिमा और भी आकर्षक व अलौकिक स्वरूप धारण कर रही है।” जय मेवाड़ क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नगरवासियों को धार्मिक परंपराओं से जोड़ना और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है। प्रतिमा के दर्शनों का सिलसिला पूरे आयोजन के दौरान निरंतर जारी रहेगा। गणेशोत्सव के इस विशेष आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और महिला मंडलों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रतिमा दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने इसे ऐतिहासिक और यादगार क्षण बताया।


VIPLAV KUMAR JAIN

विप्लव कुमार जैन, पिछले 13 वर्षों से एक बेदाग छवि वाली पत्रकारिता के लिए, राजस्थान की पत्रकारिता जगत में जाना पहचाना चेहरा है l अगम्य मीडिया न्यूज़ के संस्थापक, प्रधान संपादक एवं प्रकाशक विप्लव कुमार जैन ने विगत वर्षों में स्वतंत्र पत्रकार के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, एवं कम उम्र में एक विशिष्ठ पहचान बनाई है l

View all posts by VIPLAV KUMAR JAIN →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?