ई-पेपर

आरटीई के सभी प्रावधानों का पालन करता है सेंट्रल पब्लिक स्कूल


सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने Right to Education Act 2009 के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा मांगे गए जवाब पर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि आरटीई अधिनियम के तहत जो निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के लिए हर साल प्रवेश होते हैं, वह मामला इस समय माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में अंतिम निर्णय न्यायालय के आदेश के बाद ही लिया जाएगा। प्रबंधन ने साफ कहा है कि आरटीई के सभी प्रावधानों का पालन करना विद्यालय का कर्तव्य है, लेकिन जब तक मामला अदालत में लंबित है, किसी भी तरह की स्वतंत्र कार्यवाही संभव नहीं है।

विद्यालय ने यह भी भरोसा जताया है कि उन्हें माननीय उच्च न्यायालय की प्रक्रिया और न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। जैसे ही आदेश प्राप्त होगा, उसका अक्षरशः पालन किया जाएगा और उसी के अनुसार प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इस बयान के साथ सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने शिक्षा विभाग को आश्वस्त किया है कि आगे की हर कार्रवाई कानून और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ही होगी।


VIPLAV KUMAR JAIN

विप्लव कुमार जैन, पिछले 13 वर्षों से एक बेदाग छवि वाली पत्रकारिता के लिए, राजस्थान की पत्रकारिता जगत में जाना पहचाना चेहरा है l अगम्य मीडिया न्यूज़ के संस्थापक, प्रधान संपादक एवं प्रकाशक विप्लव कुमार जैन ने विगत वर्षों में स्वतंत्र पत्रकार के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, एवं कम उम्र में एक विशिष्ठ पहचान बनाई है l

View all posts by VIPLAV KUMAR JAIN →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?