गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया । यात्रियों को लेकर जा रहा एअर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया । हादसा अहमदाबाद में टेकऑफ के समय हुआ । फ्लाइट का पीछे का हिस्सा किसी पेड़ से टकराने की बात सामने आ रही है. विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था । बताया जा रहा है कि विमान 242 यात्री सवार थे । शुरुआती खबर के मुताबिक, हादसा गुजरात के मेघानी इलाके में हुआ।

विमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे के बाद गृहमंत्री शाह ने गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की और हादसे की जानकारी ली।


