ई-पेपर

स्कूल टॉपर हिमांशी बोली-सेल्फ स्टडी पर फोकस रहा


12वीं में उदयपुर के रूद्र और गीतांश के 97.40 प्रतिशत, अकाउंट और बिजनेस में 100 में से 100 नंबर

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि बोर्ड की ओर से अन्य वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा दी गई है। इस बीच रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही स्टूडेंट्स का लंबा इंतजार खत्म हुआ और सालभर की मेहनत की नतीजा रिजल्ट में आए गुड मार्क्स में दिखाई दिया। अच्छे अंक लाने वाले बच्चों के अभिभावकों के चेहरों पर भी खुशी साफ दिखाई दी। जबकि अच्छे रिजल्ट देने वाले स्कूल संचालकों ने भी अपने स्टूडेंट्स का मुंह मीठा करवाया।

95 प्रतिशत से ज्यादा लाने वाले भेजें अपनी डिटेल, ऐप पर होगी फोटो पब्लिश 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले स्टूडेंट्स की फोटो दैनिक भास्कर ऐप पर पब्लिश होगी। इसके लिए फोटो सहित पूरी जानकारी देनी होगी। अपनी फोटो, मार्कशीट की कॉपी के साथ माता-पिता, स्कूल, गांव- शहर का नाम संबंधित जिले के भास्कर रिपोर्टर्स के मोबाइल नंबर 9414394471 पर भेजना होगा। एमएमपीएस स्कूल टॉप करने वाली 12वी आर्टस की हिमांशी कोठारी ने अंग्रेजी और भूगोल में 100 में से 100 का स्कोर किया। हिमांशी ने कहा कि कोचिंग नहीं की और घर पर रहकर ही पढ़ाई की। सेंट एंथोनी स्कूल हिरण मगरी के छात्र हुनर पंड्या ने साइंस सब्जेक्ट में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

गीतांश के एकाउंट-बिजनेस में 100-100 नंबर

  • सेंट मेरिज तीतरड़ी उदयपुर के छात्र गीतांश दीवान ने 12वीं कॉमर्स में 97.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
  • एकाउंट में 100, बिजनेस में 100, इकनोमिक्स में 99, मैथ में 94 और अंग्रेजी में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
  • पिता सीए हैं, माता टीचर हैं और बड़ी बहन भी सीए की तैयारी कर रही है ऐसे में गीतांश भी सीए बनना चाहते हैं।

लक्ष्य के 95.04 प्रतिशत

  • उदयपुर के देहली पब्लिक स्कूल के छात्र लक्ष्य सुयल ने 12वीं कॉमर्स में 95.04 प्रतिशत अंक हासिल किए।
  • लक्ष्य के परिणाम पर घर के सदस्यों ने खुशी जाहिर की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?