ई-पेपर

श्री महावीर युवा परिषद के चुनाव संपन्न, अध्यक्ष हितेश मुंडलिया एवं महामंत्री कल्पेश मुंडलिया निर्वाचित


उदयपुर । शहर के सेक्टर 14 में श्री महावीर युवा परिषद के चुनाव रविवार को महावीर भवन में संपन्न हुए । चुनाव अधिकारी गोपाल कृष्ण आमेटा प्राध्यापक ने बताया कि अध्यक्ष पद पर हितेश मुंडलिया, कार्याध्यक्ष पद पर जितेंद्र जोलावत, महामंत्री पद पर कल्पेश मुंडलिया एवं कोषाध्यक्ष पद पर राहुल देवड़ा तथा सुरेंद्र देवड़ा निर्विरोध निर्वाचित हुए । इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवर लाल मुंडलिया, महामंत्री भूरीलाल जैन, ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं परिषद के राकेश ए मुंडलिया, राकेश बी मुंडलिया, पुष्कर देवड़ा, जितेंद्र झांझनावत उपस्थित रहे। निर्वाचित अध्यक्ष हितेश मुंडलिया ने अपने उद्बोधन में बताया कि परिषद की टीम हमेशा ट्रस्ट के सभी कार्यों में पूर्ण निष्ठा से सहयोग करेगी तथा जैन पाठशाला के उत्तरोत्तर प्रगति हेतु कार्य करती रहेगी । कार्यक्रम का संचालन लोकेश जोलावत ने किया । ट्रस्ट के महामंत्री ने सभी का आभार प्रकट किया ।


VIPLAV KUMAR JAIN

विप्लव कुमार जैन, पिछले 13 वर्षों से एक बेदाग छवि वाली पत्रकारिता के लिए, राजस्थान की पत्रकारिता जगत में जाना पहचाना चेहरा है l अगम्य मीडिया न्यूज़ के संस्थापक, प्रधान संपादक एवं प्रकाशक विप्लव कुमार जैन ने विगत वर्षों में स्वतंत्र पत्रकार के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, एवं कम उम्र में एक विशिष्ठ पहचान बनाई है l

View all posts by VIPLAV KUMAR JAIN →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?