ई-पेपर

12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कर लौटे उदयपुर जिले के इकलौते कौशिक औदिच्य का पाणुन्द में भव्य स्वागत


पाणुन्द।

आस्था और संकल्प की मिसाल बने उदयपुर जिले के युवा कौशिक औदिच्य का बुधवार को उनके पैतृक गांव पाणुन्द पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। छोटी उम्र में बड़ा धार्मिक लक्ष्य पूरा करने वाले कौशिक ने मात्र 23 दिनों में देशभर के 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूर्ण की।

बड़े भाई प्रिंस औदिच्य ने बताया कि 23 वर्षीय कौशिक, पिता गणेशलाल शर्मा (औदिच्य) के सुपुत्र हैं। उन्होंने धोलागढ़ के महंत योगी प्रकाशनाथ महाराज के सानिध्य में यह अद्भुत यात्रा पूरी की।

यात्रा की शुरुआत उत्तराखंड के केदारनाथ से हुई जो सोमनाथ (गुजरात) मल्लिकार्जुन (आंध्र प्रदेश), महाकालेश्वर(उज्जैन, मध्यप्रदेश),  ओंकारेश्वर (खंडवा, मध्यप्रदेश), भीमाशंकर (पुणे, महाराष्ट्र), काशी विश्वनाथ (वाराणसी, उत्तरप्रदेश), त्र्यंबकेश्वर (नासिक, महाराष्ट्र), वेद्यनाथ (देवघर, झारखंड), नागेश्वर (द्वारकापुरम, गुजरात), रामेश्वर (तमिलनाडु) और घुश्मेश्वर (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) के दर्शन किए।

12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा कर लौटे कौशिक औदिच्य का पाणुन्द में भव्य स्वागत करते हुए

गांव लौटने पर कौशिक का ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और पारंपरिक मेवाड़ी पाग के साथ स्वागत किया गया। लक्ष्मीनारायण ठाकुरजी मंदिर से नगर भ्रमण के रूप में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाजजन और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गांव में हुए इस स्वागत समारोह में भाजपा देहात जिला महामंत्री और धरियावद विधायक प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा ने कौशिक औदिच्य को इस यात्रा की सफलता पर शुभकामनाएं दीं और इसे पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बताया।

मेवाड़ी पाग पहनाकर कौशिक का स्वागत करते हुए

यात्रा कर लौटे कौशिक औदिच्य ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए केवल धार्मिक नहीं, बल्कि आत्मिक अनुभव से भरपूर जीवन की यादगार साधना रही।

इस दौरान प्रशासक प्रतिनिधि भंवरसिंह शक्तावत, पूर्व उपसरपंच रतनलाल हिरावत, चंपालाल प्रजापत, नारायण कुम्हार, राकेश जाट, विष्णु खंडेलवाल सहित कई मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?