ई-पेपर

लसाड़िया हादसा: 17 घायल, भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा ने खुद उठाकर पहुंचाए अस्पताल…


लसाड़िया में पिकअप हादसा, 17 मजदूर घायल

Agamymedia@Lasadiya

लसाडिया उपखंड में शनिवार सुबह पिकअप पलटने से 17 लोग घायल हो गए ।

जानकारी के अनुसार बेड़ावल से मजदूरी करने निकले ग्रामीणों का पिकअप वाहन शनिवार को लसाड़िया पंथ फला मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 17 मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को लसाड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

Oplus_16908288

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेशमंत्री व धरियावद विधायक प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा तुरंत अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की।

भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल ने खुद उठाए घायल और पहुंचाया सलूंबर —

सिर्फ औपचारिकता तक सीमित न रहते हुए भाजपा विधायक प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा ने घायल बच्चों और मजदूरों को खुद उठाकर एंबुलेंस में बैठाया और सलूंबर अस्पताल के लिए रवाना किया।

Oplus_16908288

उनके इस मानवीय व्यवहार से घायलों के परिजन और ग्रामीण भावुक हो उठे। लोगों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भाजपा प्रत्याशी मीणा का ऐसा साथ बड़ी राहत देने वाला रहा।गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस से सलूंबर रेफर किया गया।

Oplus_16908288

इनमें देवीलाल मीणा (22), दिनेश मीणा (12), शंकरलाल मीणा (14), राजू मीणा (13), बद्रीलाल मीणा (14), गंगाराम मीणा (13), भगवानलाल मीणा (23), दुला मीणा (25), देवा मीणा (24), लालूराम मीणा (20), ललिता मीणा (16), लक्ष्मण मीणा (22), रेखा मीणा (16), लालूराम मीणा (25), देवली मीणा (25), नंदा मीणा (44) और शंकर मीणा (25) शामिल हैं।

Oplus_16908288

सूचना पर लसाड़िया थानाधिकारी हर्षराज सिंह शक्तावत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और मौका पर्चा बनाया। पिकअप वाहन को जेसीबी की मदद से खड़ा कर थाने में खड़ा किया गया।

गंभीर हादसे के बीच कन्हैयालाल मीणा का न केवल अस्पताल पहुंचना बल्कि खुद एंबुलेंस तक घायलों को पहुंचाना उनकी संवेदनशीलता और जनसेवा के जज्बे को साफ दर्शाता है।

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?