ई-पेपर

भीण्डर मित्र मंडल : रक्तदान शिविर में 65 यूनिट हुआ रक्तदान


रक्तदान से पहले पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को दी श्रद्धांजलि

उदयपुर l भीण्डर मित्र मंडल, उदयपुर द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन वासुपूज्य जिनदत्त सूरी धर्मशाला पर प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे तक रखा गया l भीण्डर मित्र मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह चावड़ा ने बताया कार्यक्रम में सर्वप्रथम पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की जघन्य हत्या पर श्रद्धांजलि दी गयी और भारत सरकार से कठोरतम कारवाई की मांग की गई l उसके पश्चात रक्तदान शुरू किया गया, सचिव आशीष सिंघवी ने बताया 65 रक्तवीरो ने रक्तदान किया l मुख्यअतिथि भीण्डर मित्र मंडल के परम सरंक्षक नारायण सेवा संस्थान के महामंडलेश्वर कैलाश मानव दशा नरसिंहपुरा महासभा अध्यक्ष लक्ष्मीलाल बोहरा, डॉ. रितेश जैन, शीतल डुंगरिया, सतीश कंठालिया, णमोकार संस्थान के मुकेश नागदा, सरंक्षक कुबेरसिंह चावड़ा एवं पंकज गंगावत थे l कैलाश मानव ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताया l भीण्डर के जगदीश पंड्या को रिकॉर्ड 64 वीं बार और हितेश व्यास को रिकॉर्ड 51वीं बार रक्तदान करने पर रक्तवीर अलंकरण से सम्मानित किया गया l कोषाध्यक्ष अशोक वया एवं उपाध्यक्ष पूरणमल कोठारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया l


VIPLAV KUMAR JAIN

विप्लव कुमार जैन, पिछले 13 वर्षों से एक बेदाग छवि वाली पत्रकारिता के लिए, राजस्थान की पत्रकारिता जगत में जाना पहचाना चेहरा है l अगम्य मीडिया न्यूज़ के संस्थापक, प्रधान संपादक एवं प्रकाशक विप्लव कुमार जैन ने विगत वर्षों में स्वतंत्र पत्रकार के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, एवं कम उम्र में एक विशिष्ठ पहचान बनाई है l

View all posts by VIPLAV KUMAR JAIN →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?