उदयपुर । भारत के सबसे उभरते हुए बिज़नेस नेटवर्किंग ग्रुप ‘बिजनेस सर्कल इंडिया’ लगातार प्रगति कर रहा है। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की इस ग्रुप से जुड़े संगठनों की हर माह नियमित बैठक आयोजित की जा रही है, जहाँ नए सदस्य भी जुड़ रहे हैं। यह मंच सदस्यों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर, अनुभव, मार्गदर्शन और नेटवर्किंग का मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान कर रहा है।
इसी क्रम में बीसीआई चार्टर ग्रुप की बैठक अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई, जहाँ सभी सदस्यों ने आपस में अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से जानने और समझने का प्रयास किया। बैठक में अनुभव साझा किए गए और यह तय किया गया कि आने वाले समय में एक बिज़नेस कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी सदस्य मिलकर अपने व्यापार को एक नए स्तर तक ले जाने पर चर्चा करेंगे। सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई और इसे सफल बनाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष विप्लव कुमार जैन ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ व्यापार बढ़ाना नहीं है, बल्कि एक-दूसरे के विकास में सहभागी बनना भी है। हमारा प्रयास है कि हम सब मिलकर एक दूसरे का सहयोग करते हुए व्यापार को आगे बढ़ाएं। साथ ही, नई पीढ़ी को उद्यमिता की ओर अग्रसित करें। बैठक में दिलीप बालचंदानी , ऐकार्थ पुरोहित, जीवन सिंह सोलंकी, देवेंद्र सिंह करीर, राम रतन डाड, कुणाल लालवानी, मनीष जोशी, प्रेमलता कुमावत और भूमि त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।


