Agamymedia@Udaipur.
देबारी झरनो की सराय में चल रहे औदिच्य ब्राह्मण समाज के सामूहिक गरबा महोत्सव में समाजजन का उत्साह बना हुआ है।यहां पुरे औदिच्य ब्राह्मण समाज का सामूहिक गरबा चल रहा है।
आयोजक टीम के प्रेमशंकर शर्मा रोड़दा ने बताया कि यहां गरबा पांडाल में माताजी की मूर्ति न स्थापित करते हुए माताजी की तस्वीर स्थापित की गई है, इसे अंतिम दिन गंगाजल से शुद्ध करने के बाद पुनः मंदिर में प्रतिदिन पूजा की जाएगी।रात्रि में यहां गरबा पांडाल में महिला पुरुष हर रात एक ड्रेस कोड तय करते हैं । पूरे गरबा पांडाल में सभी एक समान वेशभूषा में नजर आते हैं।

रविवार रात्रि में गरबा महोत्सव में विप्र फाउंडेशन जोन 1ए के अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, दूल्हे सिंह देवडा सहित कई शामिल हुए। जिनका गरबा समिति की और से स्वागत किया गया।

औदिच्य ब्राह्मण समाज के सामूहिक गरबा महोत्सव की सराहना करते हुए भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेशमंत्री कन्हैयालाल मीणा ने भी आयोजक टीम को शुभकामनाएं दी।



