जयपुर में गृहमंत्री अमित शाह के सान्निध्य में नव विधान-न्याय की नई पहचान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी थानों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
भींडर थाना परिसर में सीआई पुनाराम गुर्जर ने स्थानीय नागरिकों के बीच टीवी प्रसारण के जरिए नए आपराधिक कानूनों की जानकारी साझा की और प्रदर्शनी के माध्यम से इन कानूनों के मुख्य बिंदु बताए।

लसाडिया उपखंड क्षेत्र में कूण थाना में भी थानाधिकारी निलेश कुमार डाबी ने कस्बेवासियों को प्रदर्शनी बताते हुए जानकारी दी।

इसी तरह सलूंबर, लसाड़िया और गींगला थानों में भी इस प्रदर्शनी का आयोजन कर लोगों को कानूनी बदलावों से अवगत कराया गया।



