ई-पेपर

21 दिन में मृतक परिवार को मिला मृत्यु प्रमाण पत्र, बीमा प्रक्रिया भी शुरू…


लसाडिया उपखंड के मानपुरियों का गुड़ा व चन्दाजी का गुड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित.

Agamymedia@Lasadiya.

लसाड़िया उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानपुरियों का गुड़ा में शनिवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर दिलाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा और उपप्रधान धनराज पटेल रहे। शिविर प्रभारी तहसीलदार रामजीलाल गुर्जर थे।

शिविर की खास बात यह रही कि गोपालपुरा निवासी भेरूलाल पुत्र लच्छीराम की हाल ही में सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद मात्र 21 दिन में परिजनों को शिविर स्थल पर ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया और सुरक्षा बीमा की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की गई।

Oplus_16908288

इसके अलावा शिविर में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन हुआ, पशुपालन विभाग की ओर से 15 पॉलिसियां वितरित की गईं, वहीं विद्युत विभाग ने ग्रामीणों की शिकायत पर खुली तारों को तत्काल हटाया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया।

इस अवसर पर प्रशासक शांता कुमारी मीणा, आरआई पवन, ग्राम विकास अधिकारी हिरण कुमारी मीणा, कनिष्ठ सहायक उदयलाल मीणा, युवा मोर्चा के सत्यनारायण मीणा सहित कई अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण के साथ ग्रामीण सेवा शिविर का शुभारंभ-

निकटवर्ती ग्राम पंचायत चन्दाजी का गुड़ा स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पर सेवा पर्व पखवाड़े के तहत ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक विरमलाल मीणा ने की।

शिविर की शुरुआत वृक्षारोपण के साथ हुई, जहां उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।शिविर प्रभारी विकास अधिकारी मांगूसिंह मीणा ने बताया कि इस दौरान राजस्व, कृषि, पशुपालन, वन, शिक्षा, चिकित्सा, पंचायती राज और जनजाति विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों का निस्तारण किया गया।

शिविर में ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार, कनिष्ठ सहायक कन्हैयालाल डांगी, भू-अभिलेख निरीक्षक गौतमलाल मीणा, पटवारी जयदीप सिंह, जनजाति विभाग से उदी मीणा, चिकित्सा विभाग से सीएचओ प्रवीण बोडात, भरत सेन, एएनएम अरुणा खराड़ी, कृष्णा खराड़ी, फार्मासिस्ट नारायणलाल मेघवाल, पशुपालन विभाग से राजेंद्र भोई, इंदरा डामोर, तथा वनरक्षक सुरेश गायरी मौजूद रहे।

इसके अलावा उपसरपंच करमचंद, वार्ड पंच सोहनलाल मीणा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में भाग लिया।शिविर में आमजन ने सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़ी जानकारी एवं लाभ प्राप्त किए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?