पूर्व विधायक स्व. गौतमलाल मीणा की प्रेरणा से मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लसाड़िया में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया
लसाड़िया।
लसाडिया ब्लॉक मुख्यालय पर पूर्व विधायक स्व. गौतमलाल मीणा की प्रेरणा से मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लसाड़िया में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में 100 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श दिया गया।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्कर मीणा ने बच्चों की विभिन्न बीमारियों से संबंधित परामर्श दिए और माता-पिता को बच्चों के पोषण व टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी।
इस दौरान एम्स रायपुर से नर्सिंग ऑफिसर डूंगर मीणा ने सहयोग किया।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

बता दें कि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्कर मीणा धरियावद दिवंगत पूर्व विधायक गौतमलाल मीणा के पुत्र व भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशमंत्री व धरियावद से भाजपा विधायक प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा के छोटे भाई है।



