ई-पेपर

राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन का आयोजन…


भींडर और कूण थाना पुलिस ने जनभागीदारी के साथ पेश की एकता की मिसाल.

Agamymedia@karan_audichya

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह राजस्थान पुलिस की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन का आयोजन किया गया।

भींडर थाना क्षेत्र में सीआई डॉ. पूनाराम गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों, सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, पुलिस परिवार और स्थानीय नागरिकों ने एक साथ दौड़ लगाई। पूरे जोश और उत्साह के साथ निकली इस दौड़ में सभी ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया।

मैराथन के समापन के बाद भींडर थाना परिसर में सीआई डॉ. पूनाराम गुर्जर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रेरक विचार रखे।

गुर्जर ने कहा कि “सरदार पटेल ने जिस दृढ़ इच्छाशक्ति से देश को एक सूत्र में पिरोया, वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत है।”

वहीं कूण थाना क्षेत्र में थानाधिकारी निलेश कुमार डाबी के निर्देशन में मैराथन उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक चली इस दौड़ में प्रतिभागियों ने अनुशासन, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।

इसी तरह लसाडिया थाना क्षेत्र में थानाधिकारी हर्षराज सिंह और गींगला थाना क्षेत्र में थानाधिकारी रमेशचंद्र अहारी के नेतृत्व में भी एकता दौड़ आयोजित की गई।आयोजन का उद्देश्य समाज में देशभक्ति, एकता और सामूहिकता की भावना को और मजबूत बनाना रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help?