सांसद मन्नालाल रावत बोले – पारंपरिक खेलों से जुड़े, फिट इंडिया-खेलो इंडिया का बने संकल्प,
अगम्य मीडिया @ सलूंबर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आह्वान पर शुरू हुए सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को सलूंबर जिले के बस्सी में हुआ।
उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने उद्घाटन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सांसद रावत ने बस्सी क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान उन्होंने रस्साकशी में खुद भी हाथ आजमाए, जिससे मैदान में जोश और बढ़ गया।सांसद रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाए। इसके लिए हर नागरिक को स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने कहा, मोबाइल और टीवी के इस दौर में खेल मैदान सूने होते जा रहे हैं। ऐसे में पारंपरिक खेलों को फिर से जीवित करना और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना इस महोत्सव का उद्देश्य है। उन्होंने आगे कहा कि सांसद खेल महोत्सव के तीन चरणों में गांव-गांव और जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इससे फिट इंडिया और खेलो इंडिया के लक्ष्य को नई दिशा मिलेगी।

इस मौके पर विधानसभा संयोजक व उप प्रधान सलूंबर देवेंद्र सिंह अजबावत, छप्पन मंडल अध्यक्ष अमरलाल पटेल, सह संयोजक करण सिंह पंवार, मंडल संयोजक अर्जुन मेहता टोडा, महामंत्री मानसिंह पवार, परमानंद मेहता, बस्सी उपसरपंच दोलतसिंह, लेम्स अध्यक्ष जवानसिंह बस्सी, कार्यक्रम संयोजक गोपाल सिंह बस्सी, तेजसिंह, भेरूसिंह, नाथूसिंह, नरेन्द्र सूथार, पहाड़सिंह सहित विद्यालय प्राचार्य, शारीरिक शिक्षक, ग्राम पंचायत सचिव, ग्रामीण और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।


