Agamymedia@Lasadiya
धरियावद विधानसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक थावरचंद डामोर को शुक्रवार को ग्रामीणों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा।

लसाड़िया ब्लॉक के राउप्रावि चित्तोडिया लैपटॉपमय प्रोजेक्टर के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने काले झंडों और नारों के साथ विरोध किया।
विधायक के आते ही ग्रामीण पहले से ही स्कूल के बाहर जुटे हुए थे और उन्होंने जोरदार नारे लगाए — जो राम का नहीं, वो काम का नहीं।

माहौल गरमाता देख विधायक डामोर बिना किसी प्रतिक्रिया के चुपचाप विद्यालय परिसर में चले गए और उद्घाटन पूरा किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि धरियावद विधायक द्वारा सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं, जिसके चलते उनमें गहरी नाराजगी है।

इसी रोष को जताने के लिए उन्होंने विधायक का बहिष्कार किया और काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया।


